Get App

Defence Stocks: बजट के दिन डिफेंस स्टॉक्स 11% तक उछले, सिवाय इस एक को छोड़कर

Defence Stocks: वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में अधिक आवंटन की उम्मीद में आज डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स रॉकेट बने हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस सेक्टर पर खूब पैसा बरसाएंगी। इसी उम्मीद पर निफ्टी इंडिया डिफेंस (Nifty India Defence) के शेयर 11 फीसदी तक उछल गए। इस पर लिस्टेड शेयरों में से महज एक ही शेयर आज रेड है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 01, 2025 पर 1:49 PM
Defence Stocks: बजट के दिन डिफेंस स्टॉक्स 11% तक उछले, सिवाय इस एक को छोड़कर
Defence Stocks: बजट के ऐलान से पहले डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स 11 फीसदी तक उछल गए।

Defence Stocks: वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में अधिक आवंटन की उम्मीद में आज डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स रॉकेट बने हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस सेक्टर पर खूब पैसा बरसाएंगी। इसी उम्मीद पर निफ्टी इंडिया डिफेंस (Nifty India Defence) के शेयर 11 फीसदी तक उछल गए। इस पर लिस्टेड शेयरों में से महज एक ही शेयर आज रेड है और बाकी 15 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं। सरकार का फोकस स्वदेशी मुहिम को जोर देने की है तो उम्मीद जताई जा रही है कि डिफेंस सेक्टर को अच्छा-खास आवंटन मिलेगा। पिछले साल तो सबसे अधिक पैसा डिफेंस मिनिस्ट्री को ही मिला था।

Defence Stocks: कौन-सा शेयर है लाल

बजट के ऐलान से पहले आईइडियाफोर्ज के शेयर इंट्रा-डे में 11 फीसदी से अधिक उछलकर ₹518.70, जेन टेक 9 फीसदी से अधिक उछलकर ₹1,900.00, डेटा पैटर्न 5 फीसदी से अधिक उछलकर ₹2,333.00, डीसीएक्स इंडिया 4 फीसदी उछलकर ₹341.40, एचएएल करीब 3 फीसदी उछलकर ₹4,052.00, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स 4 फीसदी उछलकर ₹1,688.70, पारस डिफेंस 3 फीसदी से अधिक उछलकर ₹1,175.00, एस्ट्रा माइक्रोवेव 3 फीसदी से अधिक उछलकर ₹766.70, बीईएल 2 फीसदी से अधिक उछलकर ₹299.60, बीडीएल 3 फीसदी से अधिक उछलकर ₹1,345.00, डायनेमेटिक टेक 2 फीसदी से अधिक उछलकर ₹7,155.00, मझगांव डॉक ढाई फीसदी से अधिक उछलकर ₹2,579.00, मिश्र धातु निगम करीब डेढ़ फीसदी उछलकर ₹333.00, सोलर इंडस्ट्रीज डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर ₹10373.95 और एमटीएआर टेक डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर ₹1,650.50 पर पहुंच गए। सिर्फ एक शेयर कोचीन शिपयार्ड ही इंट्रा-डे मे आज डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर ₹1,505.05 पर आ गया।

पिछली बार कितना मिला था डिफेंस सेक्टर को

सब समाचार

+ और भी पढ़ें