डिफेंस कंपनियों के शेयरों ने तहलका मचाया है। एक हफ्ते में 30 फीसदी उछाल। अपने हालिया निचले स्तर से ये स्टॉक्स 100 फीसदी से ज्यादा उछल चुके हैं। 24 मार्च को निफ्टी इंडिया डिफेंस सूचकांक में 2.76 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इस तेजी ने निवेशकों को हैरान किया है। इसकी वजह यह है कि इस साल की शुरुआत में मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में सबसे ज्यादा पिटाई डिफेंस स्टॉक्स की हुई थी। कुछ डिफेंस स्टॉक्स तो 2023 के अपने ऑल-टाइम हाई से 50-70 फीसदी तक क्रैश कर गए थे।
