Defense Stock: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी आई है। देश के नाम प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद तो डिफेंस शेयर रॉकेट की तरह भाग रहे हैं। Bharat Dynamicse आज 10% से ज्यादा की तेजी के साथ नए शिखर के करीब पहुंच गया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स करीब 4 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही HAL, GRSE और कोचिन शिपयार्ड में भी तीन से 4% का उछाल आया।
