Demat account two factor authentication: सभी डीमैट अकाउंट होल्डर्स को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था कि वो अपने डीमैट अकाउंट को टू फैक्टर ऑथेंन्टिकेशन (two-factor authentication) करना है। अगर आपने कल शुक्रवार तक ऐसा नहीं किया तो आपको सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को अपना डीमैट अकाउंट खोलने में परेशानी हो सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि सभी डीमैट अकाउंट होंल्डर 30 सितंबर तक टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन करने के लिए कहा था।
