यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस ने अगस्त में 277 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। जैगल प्रीपेड ओशन ने पिछले साल सितंबर में 563 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। ईजी ट्रिप प्लैनर्स ने मार्च 2021 में 510 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। ये तीनों डिजिटल कंपनियां हैं। इन तीनों ने मर्चेंट बैंकों को सामान्य से ज्यादा फीस चुकाए। दरअसल, मर्चेंट बैंकर्स डिजिटल या न्यू एज कंपनियों से आईपीओ की ज्यादा फीस वसूलते हैं।
