Get App

Stock in Focus: गुजरात सरकार से मिला ₹698 करोड़ का काम, अब 30 मार्च को रहेगी शेयरों पर नजर, आपके पास है?

Stock in Focus: यहां एक ऐसी कंपनी की डिटेल दी जा रही है जिसे महीने की शुरुआत में ओडिशा सरकार से मिले ₹160 करोड़ के प्रोजेक्ट के बाद अब गुजरात सरकार से ₹698 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी दिख सकता है। चेक करें कि क्या यह आपके पोर्टफोलियो में है और दोनों ऑर्डर्स के बारे में

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 12:00 PM
Stock in Focus: गुजरात सरकार से मिला ₹698 करोड़ का काम, अब 30 मार्च को रहेगी शेयरों पर नजर, आपके पास है?
गुजरात सरकार के नर्मदा रिवर रिसोर्सेज वाटर सप्लाई एंड कल्पसार डिपार्टमेंट से EPC बेसिस पर Dilip Buildcon को ₹698.49 करोड़ का ऑर्डर मिला है। ऐसे में अब मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर नजर रहेगी।

Stock in Focus: दिलीप बिल्डकॉन को गुजरात सरकार से LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी 28 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर ₹698.49 करोड़ का है और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) बेसिस पर है। अब इसका असर सोमवार 30 मार्च को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो शुक्रवार 27 मार्च को बीएसई पर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 4.46% की गिरावट के साथ ₹387.40 (Dilip Buildcon Share Price) पर बंद हुआ था। शुक्रवार को बिकवाली की आंधी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुक्रवार को 2-2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 73,583 के नीचे बंद हुआ है तो निफ्टी 22819 पर बंद हुआ।

क्या काम मिला है Dilip Buildcon को?

दिलीप बिल्डकॉन को गुजरात सरकार से भरूच जिले में नर्मदा नदी पर बाढ़ की रोकथाम के लिए बांध बनाने का काम मिला है। गुजरात सरकार के नर्मदा रिवर रिसोर्सेज वाटर सप्लाई एंड कल्पसार डिपार्टमेंट से EPC बेसिस पर मिला यह ऑर्डर ₹698.49 करोड़ का है। इस पर कंपनी को 24 महीने में काम पूरा करना है। इस महीने कंपनी को एक और बड़ा ऑर्डर मिल चुका है। महीने की शुरुआत में कंपनी ने ₹160.2 करोड़ के रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई। यह प्रोजेक्ट डुडका-गोपालपुर-टोपारिया रोड पर 4/700 km से 11/500 km तक डाइवर्जन रोड बनाने का है जोकि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सर्विस रोड के छह लेन का कोरिडोर है। इसका टेंडर ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने निकाला था और इस पर ईपीसी बेसिस पर काम होगा। दिलीप बिल्डकॉन के मुताबिक यह काम 18 महीने में पूरा करना है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें