Dividend Stocks: इन 13 स्टॉक्स में दिखेगा डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट, बोनस का एक्शन; चेक करें पूरी लिस्ट
Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियों में कॉरपोरेट एक्शन दिखने वाला है। Castrol India, PFC, Angel One और Vedanta समेत 13 कंपनियां डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्प्लिट और राइट्स इश्यू का ऐलान कर चुकी हैं। जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल।
कैस्ट्रॉल इंडिया ने 5.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
Dividend Stocks: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियों में कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिलेगा। कुछ कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड दे रही हैं, तो कहीं बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान हुआ है। Castrol India, PFC, Angel One और Vedanta समेत कुल 13 कंपनियां इसमें शामिल हैं। इन सभी के लिए रिकॉर्ड डेट निवेशकों के लिए बेहद अहम रहने वाली है।
Castrol India
कैस्ट्रॉल इंडिया ने दिसंबर 2025 को खत्म वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 5.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च तय की गई है। पात्र शेयरधारकों को यह डिविडेंड 27 अप्रैल तक मिल जाएगा।
India Glycols
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 7.5 रुपये का पहला इंटरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च तय की गई है और घोषणा के 30 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा।
Power Finance Corporation
सरकार कंपनी PFC ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 3.25 रुपये का चौथा इंटरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 मार्च रखी गई है और योग्य शेयरधारकों के खातों में यह रकम 16 अप्रैल तक जमा कर दी जाएगी।
TIL
कंपनी ने अपने राइट्स इश्यू के लिए 23 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस इश्यू का प्राइस 165 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और फेस वैल्यू 10 रुपये है। एंटाइटलमेंट रेशियो 11:64 है, यानी 64 शेयर रखने वाले निवेशक 11 नए शेयर रियायती कीमत पर खरीद सकेंगे। यह इश्यू 30 मार्च से खुलेगा और 8 अप्रैल को बंद होगा।
Kilitch Drugs
फार्मा कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 मार्च तय की गई है। जिन निवेशकों का नाम उस दिन कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे। शेयरों का आवंटन 25 मार्च को माना जाएगा।
Times Green Energy
टाइम्स ग्रीन एनर्जी ने 1:1 बोनस इश्यू की घोषणा की है। यानी निवेशकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर के बदले एक अतिरिक्त पूरी तरह चुकाया हुआ इक्विटी शेयर मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 24 मार्च तय की गई है।
Gujarat Intrux
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए पहला इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 7.5 रुपये होगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 मार्च तय की गई है।
Regal Entertainment and Consultants
NBFC कंपनी ने अपने राइट्स इश्यू के लिए 25 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस इश्यू का प्राइस 14 रुपये रखा गया है और एंटाइटलमेंट रेशियो 19:10 है। यह इश्यू 7 अप्रैल से खुलेगा और 20 अप्रैल को बंद होगा।
V2 Retail
रिटेल कंपनी ने 10:1 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मार्च तय की गई है। इस स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू का एक शेयर टूटकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा।
Angel One
ब्रोकिंग कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 1.75 रुपये का दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च तय की गई है और भुगतान 18 अप्रैल तक कर दिया जाएगा।
Avax Apparels and Ornaments
कंपनी ने 2:1 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च तय की गई है। इस स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू का एक शेयर टूटकर 5 रुपये फेस वैल्यू के दो शेयरों में बदल जाएगा।
Samvardhan Motherson
ऑटो कंपोनेंट कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.35 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 मार्च तय की गई है।
Vedanta
अनिल अग्रवाल की कंपनी का बोर्ड 23 मार्च को बैठक करेगा। इसमें वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे इंटरिम डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। अगर डिविडेंड मंजूर होता है तो इसकी रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की जाएगी।
Disclaimer:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।