Dividend Stocks 2025: आज फोसेको इंडिया (Foseco India) के 25 रुपये के फाइनल डिविडेंड और आर सिस्टम्स के 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की एक्स-डेट है। इसका मतलब हुआ कि इन स्टॉक्स को आज खरीदने पर यह डिविडेंड नहीं मिलेगा। हालांकि मार्केट में डिविडेंड बांटने वाले स्टॉक्स की कमी नहीं है और मौजूदा स्थिति में बात करें तो कल तीन स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं तो अगर आज इन्हें खरीदते हैं तो डिविडेंड के ऐलान का फायदा ले सकते हैं। यहां इन सभी स्टॉक्स की डिटेल्स शेयर प्राइस और डिविडेंड के ऐलान के साथ दिया जा रहा है।
बीईएमएल के शेयर फिलहाल बीएसई पर 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 3395.50 रुपये पर हैं। पिछले साल 5 जुलाई 2024 को यह एक साल के हाई लेवल 5,489.15 रुपये और इस साल 3 मार्च 2025 को यह एक साल के निचले स्तर 2,346.35 रुपये पर था। अपने शेयरहोल्डर्स को यह हर शेयर पर 15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांट रही है।
Great Eastern Shipping Company
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी के शेयर फिलहाल बीएसई पर 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 898.45 रुपये पर हैं। यह कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 5.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटेगी। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 11 जुलाई 2024 को यह एक साल के हाई लेवल 1,542.80 रुपये और इस साल 4 मार्च 2025 को यह एक साल के निचले स्तर 797.25 रुपये पर था।
मणप्पुरम फाइनेंस हर शेयर पर 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटने वाली है। इसके शेयर फिलहाल बीएसई पर 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 232.40 रुपये के भाव पर हैं। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 23 अक्टूबर 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 138.40 रुपये और 21 मार्च 2025 को यह एक साल के हाई 247.55 रुपये पर था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।