Get App

Dividend Stocks: अप्रैल में ये 5 कंपनियां देंगी ₹86 तक का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Dividend Stocks: अप्रैल में कई कंपनियां निवेशकों को मोटा डिविडेंड देने वाली हैं। IREDA से TVS Holdings तक, ₹86 तक का डिविडेंड मिल सकता है। जानिए रिकॉर्ड डेट और किस शेयर में कब मिलेगा फायदा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 2:50 PM
Dividend Stocks: अप्रैल में ये 5 कंपनियां देंगी ₹86 तक का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल
IREDA ने FY26 के लिए ₹0.60 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 6%) का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend Stocks: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बाजार में हलचल बढ़ गई है। बड़ी कंपनियों के नतीजों के साथ डिविडेंड घोषणाओं पर भी निवेशकों की नजर है। TVS Holdings और Chennai Petroleum जैसी कंपनियों ने इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं Crisil और Sanofi India फाइनल डिविडेंड देने जा रही हैं। अगर आप डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, तो इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट पर खास ध्यान रखना जरूरी है।

IREDA

सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) ने FY26 के लिए ₹0.60 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 6%) का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

इसके लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट तय की गई है। इस डिविडेंड का पेआउट अप्रैल के मध्य तक शेयरधारकों के खाते में आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें