Dividend stocks: हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी यह दिग्गज कंपनी, नोट कर लें यह जरूरी तारीख

Dividend stocks: ऑटो सेक्टर की कंपनी TVS मोटर कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का यह फैसला उसके मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और लगातार बेहतर वित्तीय नतीजों के बीच आया है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 5:33 PM
Story continues below Advertisement
Dividend stocks: TVS मोटर कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 तय की है

Dividend stocks: ऑटो सेक्टर की कंपनी TVS मोटर कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का यह फैसला उसके मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और लगातार बेहतर वित्तीय नतीजों के बीच आया है। कंपनी ने शेयर बजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 47.5 करोड़ इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। इसके तहत कुल 570 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की जानकारी

कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड को पाने के लिए योग्य होंगे। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, जैसा कि कंपनीज एक्ट, 2013 के नियमों के तहत निर्धारित है।

मजबूत प्रदर्शन का असर


TVS मोटर का यह डिविडेंड ऐलान उसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दिखाता है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए थे, जिसमें सालाना आधार पर रेवेन्यू 37% बढ़कर ₹12,476.3 करोड़ पहुंच गया।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में भी 51% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,634.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जबकि मार्जिन बढ़कर 13.1% हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 940.4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें नए लेबर कोड्स का एकमुश्त प्रभाव भी शामिल है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी दम

कंपनी का इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है। दिसंतब तिमाही के दौरान EV बिक्री 40% बढ़कर 1.06 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो इस सेगमेंट की अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है। यह संकेत देता है कि कंपनी पारंपरिक और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

शेयर प्राइस

टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर आज 24 मार्च को 2.21 फीसदी की तेजी के साथ 3,488 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 8.08 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- Share Market Rise: शेयर बाजार में इन 6 कारणों से भारी तेजी; सेंसेक्स 1,350 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।