Diwali 2022 | मोतीलाल ओसवाल के 10 टॉप पिक्स जो संवत 2079 में दे सकते है 14-27% का रिटर्न

निफ्टी दुनिया भर के दूसरे बड़े इंडेक्स की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। Dow Jones इस साल अब तक 16 फीसदी टूटा है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि निफ्टी अब एक बड़े ब्रेकआउट के कगार पर नजर आ रहा है और जल्द ही इसमें और तेजी आती नजर आएगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    निफ्टी दुनिया भर के दूसरे बड़े इंडेक्स की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। Dow Jones इस साल अब तक 16 फीसदी टूटा है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। भारतीय बाजार मजबूत बना हुआ है। इसके साथ ही ग्लोबल अनिश्चितता के इस माहौल में बाजार में आने वाली किसी भी गिरावट में खरीदारी भी देखने को मिल रही है। पिछले दिवाली (4 नवंबर 2021) को निफ्टी 17900 के आसपास नजर आ रहा था। वर्तमान में यह इस लेवल से कुछ नीचे नजर आ रहा है लेकिन अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान निफ्टी 15,200 के जोन तक फिसलता दिखा और भारतीय बाजारों में एफआईआई की बिकवाली के बावजूद इस गिरावट में खरीदारी देखने को मिली ।

    मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि निफ्टी अब एक बड़े ब्रेकआउट के कगार पर नजर आ रहा है और जल्द ही इसमें और तेजी आती नजर आएगी। मोतीलाल ओसवाल ने संवत 2079 के लिए ऐसे 10 शेयर सुझाए है जिनमें 14-27 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

    आइए डालते है इनपर एक नजर-


    IDFC | CMP: Rs 78.5 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इस स्टॉक में 78.5-76.5 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 70 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। स्टॉक में आगे 27 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Axis Bank | CMP: Rs 818 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि एक्सिस बैंक में 818-800 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 22 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Aditya Birla Fashion | CMP: Rs 333 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि आदित्य बिड़ला फैशन में 333-322 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 17 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Siemens | CMP: Rs 2823 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि सीमेंस में 2820-2780 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 2640 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 24 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Bharti Airtel | CMP: Rs 782 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि भारती एयरटेल में 780-760 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 15 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Cochin Shipyard | CMP: Rs 515 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि कोचिंग शिपयार्ड में 515-490 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 475 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 17 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Deepak Nitrate | CMP: Rs 2265 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि दीपक नाइट्रेड में 2265-2230 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 2050 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 19 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Tata Chemicals | CMP: Rs 1178 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि टाटा केमिकल में 1178-1150 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 1080 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1400 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 19 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Hindustan Aeronautics | CMP: Rs 2465 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि HAL में 2465-2420रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 2270 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 14 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    Trent | CMP: Rs 1414 | मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि ट्रेट में 1414-1385 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इस स्टॉक में 1300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1650 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक में आगे 17 फीसदी का अपसाइड मुमकिन है।

    यह भी पढ़ें-  यूएस फेड दरों में करेगा 0.75% की और बढ़त, महंगाई के आधा होनें पर रुकनी चाहिए ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी: रॉयटर्स पोल

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।