2021 की मुहूर्त ट्रेडिंग से अब तक सेंसेक्स-निफ्टी में 2-3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। कमजोर ग्लोबल संकेत, महंगाई से लड़ने को लिए पूरी दुनिया के केंद्रीय बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में की जा रही बढ़त कुछ ऐसे कारण हैं जो भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों पर दबाव बनाए हुए हैं। ऐसे कमजोर माहौल में भी कुछ ऐसे दमदार शेयर हैं जो इस दिवाली आपके पोर्टफोलियो को चमका सकते हैं। यहां हम आपके लिए IDBI Capital के पसंदीदा 7 ऐसे शेयरों की सूचि दे रहे हैं जो Diwali 2022 की मुहूर्त पिक्स हैं।
