बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी 17500 के पार दिख रहा है। निफ्टी बैंक में 350 अंकों का उछाल है। मिडकैप भी आज अच्छी तेजी में हैं। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सरकारी बैंक बाजार की तेजी को लीड कर रहे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स इस हफ्ते सबसे ज्यादा 5 फीसदी दौड़ा है। दूसरे सेक्टर्स में भी आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है।
ब्लॉक डील के बाद ZEE ENT में तेजी है वहीं, ब्लॉक डील के बाद संवर्धन मदरसन पर दबाव है। ZEE ENT 5 करोड़ 25 लाख शेयरों की ब्लॉक डील के बाद 4 फीसदी दौड़ा है। OFI Global Fund ने 5.5 फीसदी हिस्सा बेचा है। वहीं करीब 4.5 फीसदी शेयरों के बड़े सौदे के बाद संवर्धन मदरसन 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है।
आज के कारोबार में डिफेंस शेयरों का जोश हाई है। BDL,HAL,BELऔर ASTRA MICRO जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। गुजरात में आज से आयोजित हो रहे डिफेंस एक्सपो में 1.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश आने की उम्मीद है।
कल के कारोबार की बात करें तो बाजार में कल लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। 17 अक्टूबर को निफ्टी 17300 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ था। ग्लोबल बाजारों की तेजी ने कल भारतीय बाजारों में भी जोश भर दिया था। सेंसेक्स कल 500 अंकों की बढ़त के साथ 58411 के स्तर पर बंद हुआ था। वहां, निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी लेकर 17312 को स्तर पर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में Canara Bank, Deepak Fertilizers और Godfrey Phillips India में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। केनरा बैंक 5 फीसदी की तेजी के साथ 237.4 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Deepak Fertilizers 8 फीसदी की तेजी के साथ 966 रुपए पर बंद हुआ था। इसी तरह Godfrey Phillips 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1410.5 के स्तर पर बंद हुआ था।
आइए जानते हैं अब इन शेयरों पर क्या है। GEPL Capital के विज्ञान सावंत की सलाह
Deepak Fertilizers: दीपक फर्टिलाइजर्स में 1200 रुपए के लक्ष्य के लिए, 860 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें।
Godfrey Phillips India:इस स्टॉक में ट्रेडर्स को वर्तमान भाव पर खरीदारी करने की सलाह होगी। इस खरीदारी के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 1250 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। लक्ष्य होगा 1650 रुपए का।
Canara Bank: इस स्टॉक में भी ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स को वर्तमान भाव पर खरीदारी करने की सलाह होगी। इस खरीदारी के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 217 रुपए का स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। लक्ष्य होगा 270 रुपए का।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।