Get App

Diwali 2024: संवत 2081 में कितना रहेगा शेयर बाजार का रिटर्न? कोटक एएमसी के एमडी निलेश शाह ने दिया यह जवाब

कोटक एएमसी के एमडी निलेश शाह का मानना है कि FY25 की दूसरी तिमाही में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ बेहतर रहेगी। अगर अगले साल मॉनेटरी पॉलिसी में नरमी आती है तो अर्निंग्स में आई कमी की भरपाई भी हो सकती है। हालांकि, मार्केट्स के लिए कुछ चुनौतियां दिख रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 11:51 AM
Diwali 2024: संवत 2081 में कितना रहेगा शेयर बाजार का रिटर्न? कोटक एएमसी के एमडी निलेश शाह ने दिया यह जवाब
निलेश शाह को कैपिटल मार्केट्स और फंड मैनेजमेंट का 28 साल का अनुभव है।

पिछली दिवाली से इस दिवाली के बीच निफ्टी ने 24 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर अक्टूबर में स्टॉक मार्केट में गिरावट नहीं आई होती तो यह रिटर्न काफी ज्यादा होता। अब चर्चा इस दिवाली से अगले साल की दिवाली के बीच मार्केट के संभावित रिटर्न को लेकर हो रही है। सवाल है कि क्या शेयर मार्केट का रिटर्न संवत 2081 में भी शानदार रहेगा? मनीकंट्रोल ने यह सवाल कोटक एएमसी के बॉस निलेश शाह से यह सवाल पूछा। कैपिटल मार्केट और फंड मैनेजमेंट का 28 साल का अनुभव रखने वाले शाह ने इस साल का मजेदार जवाब दिया। उन्होंने स्टॉक मार्केट्स के बारे में दूसरी कई अहम बातें भी बताईं।

संवत 2081 में कम रह सकता है रिटर्न

संवत 2081 में कितना रहेगा मार्केट का रिटर्न? Nilesh Shah ने जवाब में कहा, "आपको यह लगा कि शॉर्ट टर्म में मार्केट के रिटर्न के बारे में मैं बता सकता हूं, इसके लिए आपको धन्यवाद। अगर मुझे इतना ज्ञान होता तो आज मैं एक एंप्लॉयी नहीं होता। मार्केट में बिताए तीन दशकों में मुझे ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला, जो यह बता सकता है कि एक साल बाद Sensex किस लेवल पर होगा।" हालांकि, उन्होंने यह कहा कि संवत 2081 में ज्यादा रिटर्न की उम्मीद करने से निराशा हो सकती है। इसका मतलब स्पष्ट है कि इस दिवाली से अगली दिवाली के बीच शेयर मार्केट का रिटर्न बहुत ज्यादा रहने वाला नहीं है।

FIIs  जल्द इंडियन मार्केट में लौट आएंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें