Get App

Diwali 2025 : अर्निंग्स पर निर्भर करेगी बाजार की चाल, 15% ग्रोथ पर 30000 तक जा सकता है निफ्टी - रामदेव अग्रवाल

Diwali Blockbuster : रामदेव अग्रवाल का मानना है कि GST कट से इंश्योरेंस सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। डिजिटल इंश्योरेंस में 40 फीसदी की ग्रोथ संभव है। बैंकिंग, इंश्योरेंस और ऑटो स्पेस में दम है। वेल्थ मैनेजमेंट में भी बेहतर ग्रोथ रहेगी। वेल्थ मैनेजमेंट में 20-25 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 1:32 PM
Diwali 2025 : अर्निंग्स पर निर्भर करेगी बाजार की चाल, 15% ग्रोथ पर 30000 तक जा सकता है निफ्टी - रामदेव अग्रवाल
रामदेव अग्रवाल का कहना है कि IPO के जरिए सेविंग का पैसा इंडस्ट्री में आ रहा है। IPO लाने वाली कुछ कंपनियां तो जरूर बड़ी कंपनी बनेगी। आइडिया अच्छा तो उद्यमियों को पैसा मिल जाता है

Diwali Blockbuster : दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर दिग्गज इनवेस्टर और MOFSL के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने बाजार की आगे दशा और दिशा पर लंबी। बातचीत की रामदेव अग्रवाल नई थीम और मल्टीबैगर ढूंढने में माहिर माने जाते हैं वैसे बाजार और निवेशकों के लिए पिछला 1 साल कम रौनक वाला रहा है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि ये दिवाली काफी रोशनी भरी होगी। महंगाई में नरमी, लिक्विडिटी पुश, ब्याज दर और GST कट जैसे तमाम अच्छे फैक्टर मौजूद है। नया संवत कैसा रहेगा? AI और GEN Z के इस दौर में अब किस थीम में सबसे ज्यादा पैसा बनेगा? इन सभी सवालों पर चर्चा करते हुए रामदेव अग्रवाल ने कहा कि बाजार में आने वाले दिनों में पैसे बनेंगे। तेजी के साथ-साथ मार्केट महंगा भी है।

चुनिंदा शेयरों में निवेश करना फायदेमंद

रामदेव अग्रवाल की राय है कि हमेशा आधे मार्केट में ही तेजी दिखती है। टेक स्पेस अभी ठंडा पड़ा हुआ है। जो सेक्टर ठंडा पड़ा रहता है, उस पर फोकस करना चाहिए। चुनिंदा शेयरों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। बाजार में गिरावट सीमित है। तेजी ज्यादा रहने की संभावना है। सरकार भी अर्निग्स ग्रोथ को सपोर्ट कर रही है। क्रेडिट ग्रोथ में गिरावट से काफी नुकसान हुआ था। बाजार को 12 लाख तक इनकम टैक्स छूट के साथ GST का तोहफा मिला है। GST कटौती से कंजम्पशन को बड़ा बूस्ट मिला है। देश के 80-85 फीसदी लोग 12 लाख रुपए तक के टैक्स छूट के दायरे में आते हैं। इससे बाजार में 70000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपए तक का फ्लो आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें