Diwali 2025 Shubh Muhurt: इस साल कार्तिक अमावस्या की तारीख 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर प्रारंभ होगी और 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चूंकि 21 अक्टूबर की रात को अमावस्या नहीं रहेगी, इसलिए स्थिर सिंह लग्न और महानिशीथ काल में पूजा संभव नहीं होगी। वहीं 20 अक्टूबर को अमावस्या की रात और प्रदोष काल दोनों एक साथ पड़ रहे हैं। इस कारण, दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा।
