Diwali Muhurat Trading 2023: दीपों के पर्व दीपावली पर स्टॉक मार्केट में सामान्य तौर पर कारोबार बंद रहता है लेकिन मुहूर्त ट्रेड्रिंग की परंपरा रही है। इस बार दिवाली रविवार 12 नवंबर को पड़ रही है। इस शुभ मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए समय तय किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है और दिवाली के मौके पर इसकी परंपरा क्यों है? इसके अलावा जानिए कि इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए क्या समय फिक्स किया गया है और छुट्टी यानी कारोबार बंद किस दिन रहेगा?
व्यापारियों की भाषा में दिवाली से सम्वत् के रूप में नया वर्ष शुरू होता है। ऐसे में अच्छी किस्मत और संपन्नता के के प्रतीक के रूप में दिवाली के मौके पर निवेशक और ट्रेडर्स मुहूर्त ट्रेडिंग करते हैं। मान्यता है कि इस मौके पर ट्रेडिंग करने से पैसे और सफलता आते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दौरान निवेश किया हुआ पैसा शुभ होता है। पिछले पांच साल से मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान मार्केट ग्रीन जोन में बंद हुआ है।
मुहूर्त ट्रेडिंग दौरान इस बार शाम 6 बजे से शाम सवा सात बजे (6pm-7:15 pm) तक स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। इसके अलावा ब्लॉक डील के लिए विंडो मार्केट खुलने के 15 मिनट पहले यानी 5:45 pm पर खुल जाएगा। मार्केट सेशन 6:15pm-7:15 pm तक चलेगा और ट्रेड मोडिफिकेशन 7:25 pm बजे तक हो सकेगा। इसके बाद 7:25pm-7:35 pm पर क्लोजिंग सेशन होगा।
सामान्य रूप से कारोबार शुरू होगा 15 नवंबर को
रविवार दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग ही होगी। इसके अगले दिन 13 नवंबर को कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि कमोडिटीज डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में इवनिंग सेशन (5:00 pm to 11:30/11:55 pm) में कारोबार चालू रहेगा।