Diwali Picks: इस दिवाली खरीदें ये 6 शेयर, मुनाफे से जगमगा जाएगा पूरा पोर्टफोलियो

Diwali Picks: स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव का रुझान बना हुआ है। फेस्टिव सीजन के समय आमतौर पर सालाना खरीदारी का माहौल रहता है और इससे स्टॉक मार्केट भी अछूता नहीं है। इसे लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने छह ऐसे शेयर सुझाए हैं, जिनमें पैसे लगाकर शानदार मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इनमें पैसे लगाकर 41 फीसदी से अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 09, 2023 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
Diwali Picks: ब्रोकरेज ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), डीएलएफ (DLF), Syrma SGS Technology और MTAR Technologies में पैसे लगाने की सलाह दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Diwali Picks: स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव का रुझान बना हुआ है। फेस्टिव सीजन के समय आमतौर पर सालाना खरीदारी का माहौल रहता है और इससे स्टॉक मार्केट भी अछूता नहीं है। इसे लेकर घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने छह ऐसे शेयर सुझाए हैं, जिनमें पैसे लगाकर शानदार मुनाफा हासिल कर सकते हैं। ब्रोकरेज ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), डीएलएफ (DLF), Syrma SGS Technology और MTAR Technologies में पैसे लगाने की सलाह दी है। ये शेयर अलग-अलग सेगमेंट से हैं और इनमें पैसे लगाकर 41 फीसदी से अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

    TVS Motor Company: टारगेट- 1850 रुपये

    टीवीएस मोटर कंपनी को ब्रोकरेज ने 1850 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। वित्त वर्ष 2023 में मोटरसाइकिल और स्कूटर सेगमेंट इसने काफी विस्तार किया जिससे बाजार में उसकी स्थिति मजबूत हुई। इसके अलावा सालाना आधार पर जून तिमाही में इसके रेवेन्यू, EBITDA और शुद्ध मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिखी। अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों सेगमेंट में नए प्रोडक्ट लाने, निर्यात पर जोर, प्रीमियमाइजेशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, लागत पर नियंत्रण और प्राइस एडजस्टमेंट पर फोकस के चलते ब्रोकरेज का मानना है कि टीवीएस उम्मीद से अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।


    MGNREGA और सब्सिडी पर खर्च बढ़ाएगी सरकार, लेकिन खजाने पर नहीं होगा खास असर, ये है पूरा गणित

    IDFC First Bank: टारगेट-114 रुपये

    ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 114 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। IDFC फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन के नेतृत्व में बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है। इसका एनपीए 2.03 फीसदी और नेट एनपीए 0.73 फीसदी पर है। क्रेडिट कार्ड और थर्ड पार्टी डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीस पर आधारित कारोबार के रेवेंय में ब्रोकरेज को तेज उछाल के आसार दिख रहे हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक विस्तार और स्थिरता, दोनों के हिसाब से बैंक मजबूत स्थिति में है और वित्त वर्ष 2025 तक इसका RoE 13-15 फीसदी और RoA 1.4-1.6 फीसदी पर पहुंच सकता है।

    DLF: टारगेट- 640 रुपये

    ब्रोकरेज ने 640 रुपये के टारगेट प्राइस पर डीएलएफ की खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। इसके नए प्रोजेक्ट के चलते ब्रोकरेज का इस पर भरोसा बना हुआ है। रियल एस्टेट डेवलपर मुंबई में फिर से वापसी की योजना बना रही है। इसके पास अंधेरी पश्चिम के स्लम एरिया के पुनर्विकास का प्रोजेक्ट है तो कुछ रेंटल पोर्टफोलियो भी है। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2024 के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के मजबूत प्री-सेल्स की उम्मीद है। एनालिस्ट्स के मुताबिक डीएलएफ की स्ट्रैटेजी और दिल्ली-एनसीआर में मजबूत उपस्थिति से उसके लिए मजबूत माहौल बना रहता है।

    HDFC Bank अब एक्सपर्ट्स के टॉप-10 पसंद में भी नहीं, इस कारण शेयरों पर बना दबाव, मुनाफे के लिए क्या करें?

    Mahindra & Mahindra (M&M): टारगेट- 1770 रुपये

    ब्रोकरेज फर्म ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) को 1770 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। घरेलू ट्रैक्टर मार्केट में इसकी सबसे अधिक करीब 43 फीसदी हिस्सेदारी और वॉल्यूम के हिसाब से यह दुनिया के सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों में शुमार है। जून तिमाही में इसके नतीजे बहुत शानदार आए और रेवेंयू सालाना आधार पर 19 फीसदी और नेट प्रॉफिट 60 फीसदी की दर से बढ़ा। अब कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लाने, विदेशों में ट्रैक्टर की बिक्री और लचीली बैलेंस शीट पर फोकस किए हुए, जिससे ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ को शानदार सपोर्ट मिल सकता है।

    MTAR Technologies: टारगेट- 2970 रुपये

    जून तिमाही में कंपनी का रेवेंयू सालाना आधार पर 68 फीसदी, नेट प्रॉफिट 13.3 फीसदी और EBITDA भी 22.6 फीसदी की दर से बढ़ा। इस वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का लक्ष्य 45-50 फीसदी की रेवेंयू ग्रोथ और 28 फीसदी के EBITDA मार्जिन का है। वित्त वर्ष 2028 तक इसने 3 हजार करोड़ रुपये के रेवेंयू का लक्ष्य तय किया हुआ है। जैसे-जैसे कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करती है, डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती और वैश्विक फैसिलिटीज को एक्स्प्लोर करती है, इसे वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट और पेमेंट में देरी की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ब्रोकरेज का मानना ​​है कि इन प्रयासों से कंपनी के शेयरों को मजबूत सपोर्ट मिलता है। इन सब वजहों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसे 2970 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    Syrma SGS Technology: टारगेट- 735 रुपये

    इस इंजीनियरिंग और डिजाइन कंपनी ने जोहारी डिजिटल हेल्थकेयर की मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदकर अपनी क्षमता और बढ़ा ली। इससे कंपनी के EBITDA में बढ़ोतरी और टॉप-लाइन ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जून तिमाही में इसने 50 करोड़ रुपये की पूंजी खर्च की और वित्त वर्ष 2024 में 200-250 करोड़ रुपये खर्च की योजना है। कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 3500 करोड़ रुपये का है और इसका फोकस नए बिजनेस वर्टिकल पर है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि बढ़ते कस्टमर बेस, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और प्रोडक्शन कैपेसिटी में तेजी के दम पर वित्त वर्ष 2023-25 में इसका रेवेन्यू सालाना 36 फीसदी, EBITDA करीब 50 फीसदी और नेट प्रॉफिट 55 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने 735 रुपये के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।

    (नोट: मौजूदा भाव बीएसई पर 8 नवंबर का क्लोजिंग प्राइस है)

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।