Get App

Dixon Tech Share Price: मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे पर बंटे एक्सपर्ट्स; डूबेगा या बनेगा पैसा? ऐसा है रुझान

Dixon Tech Share Price: डिक्सन टेक के शेयर इस साल करीब 26 फीसदी मजबूत हुए हैं। हालांकि मार्च 2024 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद इसे कवरेज वाले 30 एनालिस्ट्स में कम से कम 26 फीसदी ने इसकी सेल रेटिंग को कायम रखा है। एनालिस्ट्स के मुताबिक मार्च तिमाही के नतीजे उसके अनुमान से काफी कमजोर रहे। जानिए क्या है ब्रोकरेज का रुझान और इसका टारगेट प्राइस क्या है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 16, 2024 पर 12:22 PM
Dixon Tech Share Price: मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे पर बंटे एक्सपर्ट्स; डूबेगा या बनेगा पैसा? ऐसा है रुझान
वित्त वर्ष 2024 में मोबाइल को छोड़ Dixon Tech के बाकी प्रोडक्ट्स का बिजनेस सुस्त रहा।

सैमसंग (Samsung), शाओमी (Xiaomi), पैनासोनिक (Panasonic) और फिलिप्स (Philips) के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर टीवी, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन और एलईडी बल्ब इत्यादि बनाने वाली डिक्सन टेक के शेयर इस साल करीब 26 फीसदी मजबूत हुए हैं। आज भी यह शेयर ग्रीन जोन में हैं। हालांकि मार्च 2024 तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद इसे कवरेज वाले 30 एनालिस्ट्स में कम से कम 26 फीसदी ने इसकी सेल रेटिंग को कायम रखा है। एनालिस्ट्स के मुताबिक मार्च तिमाही के नतीजे उसके अनुमान से काफी कमजोर रहे। आज शेयरों के चाल की बात करें तो इंट्रा-डे में BSE पर यह 3.14 फीसदी उछलकर 8351.45 रुपये (Dixon Tech Share Price) तक पहुंच गया था। मार्च तिमाही में इसका मार्जिन 1.10 फीसदी गिर गया क्योंकि लो-मार्जिन वाले मोबाइल और ईएमएस कारोबार की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 46 फीसदी से बढ़कर 66 फीसदी पर पहुंच गई।

Dixon Tech के लिए क्या है टारगेट प्राइस

Goldman Sachs

गोल्डमैन सैक्स ने इसे 5910 रुपये के टारगेट प्राइस पर सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिक्सन टेक के मोबाइल बिजनेस में मार्च में पूरी तरह से तेजी नहीं आ पाई और बाकी बिजनेस भी उम्मीद से कमजोर रहे। हालांकि आगे की बात करें तो ब्रोकरेज की नजरें मोबाइल कारोबार पर ही और इसका मानना है कि इसमें तेजी आ सकती है।

Jefferies

सब समाचार

+ और भी पढ़ें