Get App

DLF की मुंबई में धमाकेदार वापसी, एक हफ्ते में सभी 416 यूनिट्स बिकीं, ₹2,300 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

DLF Share Price: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF लिमिटेड ने मुंबई के मार्केट में धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई को बताया कि उसके पहले मुंबई प्रोजेक्ट 'द वेस्टपार्क (The Westpark)’ के तहत लॉन्च की गई चारों टावरों की सभी यूनिट्स पूरी तरह बिक चुकी हैं। कंपनी ने इस बिक्री से 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया है। DLF का यह प्रोजेक्ट अंधेरी (वेस्ट) इलाके में लिंक रोड के पास हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 1:02 PM
DLF की मुंबई में धमाकेदार वापसी, एक हफ्ते में सभी 416 यूनिट्स बिकीं, ₹2,300 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई
DLF Share Price: पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में करीब 17.7% फीसदी की तेजी आ चुकी है

DLF Share Price: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी DLF लिमिटेड ने मुंबई के मार्केट में धमाकेदार वापसी की है। कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई को बताया कि उसके पहले मुंबई प्रोजेक्ट 'द वेस्टपार्क (The Westpark)’ के तहत लॉन्च की गई चारों टावरों की सभी यूनिट्स पूरी तरह बिक चुकी हैं। कंपनी ने इस बिक्री से 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू हासिल किया है। DLF का यह प्रोजेक्ट अंधेरी (वेस्ट) इलाके में लिंक रोड के पास स्थित है और इसका कंस्ट्रक्शन कंपनी की सहायक इकाई DLF होम डेवलपर्स लिमिटेड और ट्राइटेंड रियल्टी (Trident Realty) के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

DLF होम डेवलपर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी ने बताया, “शुरुआत में हमने सिर्फ दो टावर लॉन्च किए थे, लेकिन जबरदस्त मांग को देखते हुए चारों टावर लॉन्च कर दिए गए। पूरी 416 यूनिट्स की इन्वेंट्री एक हफ्ते से भी कम समय में बिक गई।”

DLF का यह प्रोजेक्ट 'द वेस्टपार्क' 5.18 एकड़ में फैला है और यह 10 एकड़ के बड़े मास्टर प्लान का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कुल आठ टावर होंगे। पहले चरण में चार 37-मंजिला टावरों में कुल 416 फ्लैट्स होंगे। ये फ्लैट्स 3 और 4 BHK के फार्मेट में हैं और इनका कारपेट एरिया 1,125 से 2,500 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

इस प्रोजेक्ट्स में सीमित संख्या में पेंटहाउस भी उपलब्ध हैं। प्रथम चरण में 845 डेडिकेटेड कार पार्किंग भी शामिल हैं, जिनमें विजिटर्स के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें