DLF Share Price:रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी डीएलएफ (DLF) के शेयरों में 12 दिसंबर को दबाव देखने को मिल रहा है । स्टॉक एनएसई पर 1 फीसदी के आसपास की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। स्टॉक अपने ऑल टाईम हाई से 30 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। लेकिन अगर आप भी ऐसे निवेशक हैं जो इस स्टॉक पर मुनाफे में बैठे है और अब आपको इस स्टॉक में क्या रणनीति बनानी चाहिए? ये समझ नहीं आ रहा तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए है। बाजार दिग्गज आपको बताएंगे कि ऐसे में आपको स्टॉक में होल्ड करना है या बेचना है?
NAV Investment के आशीष बहेती का कहना है कि मुंबई और बंगलूरु लिस्टेड कंपनियों अपने ऑल टाइम हाई के आसपास कारोबार कर रहा है। दिल्ली और एनसीआर रीजन वाले जितने भी रियल्टी लिस्टेड कंपनियों है उनमें दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इस रीजन में डीएलएफ का शेयर ऐसा शेयर है जो आउटपरफॉर्म करता नजर आ रहा है। डीएलएफ का चार्ट स्ट्रक्चर काफी अच्छा है।
आशीष बहेती ने आगे कहा कि जिस तरह आगे 2-3 तिमाहियों में रेट कट की उम्मीद की जा रही है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस स्टॉक में एक अच्छा एक्शन दिखेगा। क्योंकि रेट कट सेंसिटिव स्टॉक है । रेट कट का फायदा इस शेयर को मिलेगा। डीएलएफ 950 रुपये तक का जोन दिखा सकता है। मौजूदा स्तर से इस स्टॉक में 90 रुपये के टारगेट ऊपरी स्तर पर दिखाई दे रहे है। इस स्टॉक में 840 रुपये के स्टॉपलॉस लगाकर मौजूदा निवेशक अपनी पोजिशन होल्ड कर सकते है।
रियल एस्टेट पर क्या है ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने DLF को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि ब्याज दर में कटौती और नए लॉन्च से सेक्टर को समर्थन मिलेगा। हालांकि मिड-इनकम स्तरों की ओर मांग का झुकाव होने से मार्जिन पर असर पड़ेगा। एचएसबीसी ने अपने रियल एस्टेट सेक्टर में इस स्टॉक को टॉप पिक्स के तौर पर रखा है।
जनवरी 2024 से अब तक स्टॉक में 19.58 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। शेयर 1 हफ्ते में 2.15 फीसदी चढ़ा है। वहीं 1 महीने में इसमें 13.52 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 1 सालों में शेयर ने निवेशकों को 30.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्टॉक का ऑल टाइम हाई 1,225.00 रुपये पर है। वहीं इसका 52 वीक हाई 967.60 रुपये पर और 52 वीक लो 670.20 रुपये पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।