Get App

DMart Share:Q4 में प्रॉफिट अनुमान से रहा कम, शेयर 4% गिरा, फिर भी ब्रोकरेज हुए बुलिश, जानें क्या है वजह

DMart Share: मॉर्गन स्टेनली ने ₹5,188 के टारगेट प्राइस के साथ 'overweight' रेटिंग बनाए रखी है।ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रॉस मार्जिन साल-दर-साल 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 14.6% हो गया, जो मोटे तौर पर उम्मीदों के मुताबिक है, जबकि EBITDA मार्जिन 42 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 6.8% हो गया, हालांकि अनुमान से थोड़ा कम है

Sujata Yadavअपडेटेड May 04, 2026 पर 10:38 AM
DMart Share:Q4 में प्रॉफिट अनुमान से रहा कम, शेयर 4% गिरा, फिर भी ब्रोकरेज हुए बुलिश, जानें क्या है वजह
DMart Share Price: मॉर्गन स्टेनली ने ₹5,188 के टारगेट प्राइस के साथ 'overweight' रेटिंग बनाए रखी है।ब्रोकरेज ने कहा कि ग्रॉस मार्जिन साल-दर-साल 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 14.6% हो गया

DMart Share Prices: रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (DMart) के शेयर सोमवार यानी 4 मई के कारोबार में 4 फीसदी की गिरावट पर कारोबार करते नजर आए। दरअसल, कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है। एक तरफ कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा। वहीं, दूसरी तरफ रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत बनी रही और मार्जिन में सुधार भी देखने को मिला। यह वजह है कि आज शेयरों में इसका नेगिटिव इपेक्ट पड़ा है।

DMart का शेयर 4 मई को सुबह के कारोबार में 4,407 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो दिन के लिए 3.81 फीसदी नीचे था। गिरावट के बावजूद, पिछले एक साल में स्टॉक 10.4 फीसदी ऊपर बना हुआ है, जो निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो इसी अवधि में लगभग 1 फीसदी नीचे है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में DMartका नेट प्रॉफिट ₹656.6 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹680 करोड़ के अनुमान से कम है। यानी मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी थोड़ी पीछे रह गई। हालांकि ऑपरेशनल स्तर पर तस्वीर बेहतर दिखी। EBITDA ₹1,210.5 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹1,200 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। इससे साफ है कि कंपनी की कोर ऑपरेशंस में मजबूती बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें