Stock Market Tips: स्टॉक मार्केट में निवेश पर अच्छा रिटर्न पाने का एक बेसिक फंडा ये भी है कि आपको यह पता होना चाहिए किस शेयर में पैसे लगाएं और किस शेयर में नहीं। जैसे कि कोई शेयर फंडामेंटल और वित्तीय तौर पर कितना भी अच्छा हो लेकिन अगर वैल्यूएशन सही नहीं है तो उसमें पैसे डालने का कोई मतलब नहीं है। ऐसा ही एक शेयर हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) का। गोइंडियास्टॉक्सडॉटकॉम के फाउंडर राकेश अरोड़ा का मानना है कि निवेशकों को हिंदुस्तान कॉपर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने से बचना चाहिए क्योंकि इसका वैल्यूएशन भाव के हिसाब से नहीं है यानी कि अच्छा नहीं है।
Hindustan Copper की बजाय NALCO में निवेश की सलाह
राकेश अरोड़ा के मुताबिक हिंदुस्तान कॉपर की बजाय निवेशकों को नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) में पैसे डालने चाहिए। राकेश के मुताबिक इसमें अच्छी तेजी की गुंजाइश है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि वैल्यूएशन के हिसाब से यह भी सस्ता नहीं है लेकिन कम से कम हिंदुस्तान कॉपर से तो अच्छा ही है। कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के लिए कुछ पॉजिटिव संकेत है लेकिन मेटल शेयर तो और बेहतर माहौल बना रहे हैं। राकेश के मुताबिक वास्तविकता में जो है और शेयरों का जो भाव है, उसमें मेल नहीं हो रहा है तो तेजी की गुंजाइश बाकी है। चीन में स्टील की कीमतों तेजी से नीचे गिर रही हैं तो मॉर्जिन निचले स्तर पर आ गया। हालांकि राकेश का मानना है कि कोकिंग कोयले और लोहे के अयस्कों की गिरती कीमतों से इसे सपोर्ट मिल सकता है।
NALCO के मुकाबले Hindustan Copper ने दिया अच्छा रिटर्न
हिंदुस्तान कॉपर को बेशक राकेश अरोड़ा ने खारिज करने की सलाह दी है और इसकी बजाय नालको में पैसै लगाने की सलाह दी है लेकिन इस साल शेयरों की चाल उल्टी कहानी कह रहे। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर इस साल 14 फीसदी से अधिक उछले हैं जबकि नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO) के शेयर इस साल 20 फीसदी चढ़े हैं। लेकिन अगर टाइमफ्रेम बढ़ा दें तो हिंदुस्तान कॉपर के शेयर एक साल में 224 फीसदी उछलकर आज BSE पर एक साल के हाई 313.80 रुपये पर पहुंचे तो दूसरी तरफ नालको के शेयर 11 महीने में 118 फीसदी उछलकर पिछले महीने 4 मार्च को एक साल के हाई 170.35 रुपये पर पहुंचे थे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।