Dolly Khanna Stocks: स्मॉलकैप निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की बारीक नजर रहती है। मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, उनके पोर्टफोलियो से तीन शेयर बाहर हो गए हैं। इसका मतलब कि इनमें उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे चली गई या खत्म हो गई।
Dolly Khanna Stocks: स्मॉलकैप निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की बारीक नजर रहती है। मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, उनके पोर्टफोलियो से तीन शेयर बाहर हो गए हैं। इसका मतलब कि इनमें उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे चली गई या खत्म हो गई।
इनमें GHCL, IFB Agro Industries और KCP Sugar & Industries शामिल हैं। हालांकि डॉली खन्ना अपनी खरीद-बिक्री की वजह सार्वजनिक नहीं करतीं, लेकिन कंपनियों के वित्तीय आंकड़े कुछ संकेत जरूर देते हैं।
GHCL
GHCL में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तक करीब 1.1% थी, जो मार्च 2026 में 1% से नीचे आ गई। कंपनी का कारोबार सोडा ऐश पर निर्भर है, जहां मजबूत साइकिल खत्म होने के बाद दबाव बढ़ा है।
FY23 में 4,545 करोड़ रुपये का रेवेन्यू FY26 में घटकर 3,064 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफा 1,142 करोड़ रुपये से घटकर 472 करोड़ रुपये पर आ गया। ROCE भी 35% से गिरकर करीब 17% रह गया। कम वैल्यूएशन के बावजूद कमजोर कमाई इस शेयर को वैल्यू ट्रैप बना सकती है।
IFB Agro Industries
IFB Agro में डॉली खन्ना सिर्फ एक तिमाही के लिए नजर आईं। दिसंबर 2025 में उनकी हिस्सेदारी 1.1% थी, लेकिन मार्च 2026 तक यह 1% से नीचे चली गई। कंपनी के शेयर जनवरी 2026 तक तेज उछले, लेकिन बाद में करीब 50% टूट गए।
कंपनी की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है। FY24 में ऑपरेटिंग लॉस के बाद FY26 में सुधार जरूर हुआ, लेकिन ROCE करीब 13% और ROE 9% ही है। ऐसे में तेज रैली के बाद मुनाफावसूली उनके निवेश शैली के मुताबिक मानी जा रही है।
KCP Sugar & Industries
KCP Sugar में सबसे बड़ी चिंता कंपनी का कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन है। FY26 में 260 करोड़ रुपये की बिक्री पर EBITDA केवल 1 करोड़ रुपये रहा, यानी ऑपरेटिंग मार्जिन लगभग शून्य था।
कंपनी का शुद्ध मुनाफा मुख्य कारोबार की बजाय अदर सोर्सेज से इनकम पर निर्भर रहा। पिछले पांच वर्षों में बिक्री भी घटी है। ROCE करीब 4% और ROE 3% से कम है। यही वजह हो सकती है कि डॉली खन्ना ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी घटाई।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।