मल्टीबैगर रिटर्न के बाद डॉली खन्ना ने इस शेयर में स्टेक घटाया, अब आपको क्या करना चाहिए

Multibagger stocks 2021: इस शेयर ने पिछले 6 महीनों में 100% से ज्यादा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 02, 2021 पर 9:23 PM
Story continues below Advertisement

Multibagger stocks 2021:  मशहूर इनवेस्टर डॉली खन्ना ने अप्रैल से जून 2021 के बीच अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान डॉली खन्ना ने 7 नए शेयर खरीदे हैं जबकि इस दौरान 5 शेयरों में स्टेक घटाया है। डॉली खन्ना ने जून तिमाही में तीन शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जिन 5 शेयरों में डॉली खन्ना ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है उनमें से एक Rein Industries भी शामिल है। हालांकि डॉली खन्ना का यह फैसला हैरान करने वाला है क्योंकि पिछले 6 महीनों में इस शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है।

कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन

पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी सेशन के दौरान  Rein Industries ने 4 फीसदी का रिटर्न दिया है। सिर्फ एक हफ्ते में कंपनी का शेयर 191.50 रुपए से बढ़कर 263.50 रुपए पर पहुंच गया है। सिर्फ 5 दिनों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 37 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हालांकि पिछले 6 महीनों में Rein Industries के शेयर 130.95 रुपए से बढ़कर 263.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान  Rein Industries के शेयरों ने 101 फीसदी का रिटर्न दिया है।

क्या करें निवेशक?

डॉली खन्ना ने तो  Rein Industries में अपना स्टेक घटा लिया लेकिन आपको क्या करना है। इस मामले में मिंट ने Choice Broking के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बागड़िया के हवाले से लिखा है कि  Rein Industries के शेयरों को 280 रुपए के टारगेट के साथ होल्ड किया जा सकता है।


हालांकि जो इस शेयर में ताजा खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए भी मौका बन सकता है। LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रोहित सिंगरे ने कहा कि 240-245 के लेवल पर इसे खरीदा जा सकता है। इसमें 280 रुपए का टारगेट और 230 रुपए पर स्टॉप लॉस है।

मार्च तिमाही के दौरान Rein Industries में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.31 फीसदी थी जो जून तिमाही में घटकर 1.17 फीसदी रह गई।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।