Get App

Doms Industries Share Price: लाल बाजार में 6% चढ़ा स्टेशनरी कंपनी का स्टॉक, खरीद रही है Reynolds के एसेट

Doms Industries Share Price: ट्रांजेक्शन के 1 जुलाई 2026 तक कंप्लीट होने की उम्मीद है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इस डील का कंपनी के मैनेजमेंट या कंट्रोल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस ट्रांजेक्शन में कुछ सहायक एग्रीमेंट भी शामिल हैं

Ritika Singhअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:30 PM
Doms Industries Share Price: लाल बाजार में 6% चढ़ा स्टेशनरी कंपनी का स्टॉक, खरीद रही है Reynolds के एसेट
Doms Industries दिसंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) के शेयरों में 11 जून को 6 प्रतिशत की तेजी रही। दिन में शेयर पिछली क्लोजिंग से 7 प्रतिशत तक उछलकर 2,278 रुपये के हाई तक गया। बाद में 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 2255.30 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सैनफोर्ड L.P., लक्जमबर्ग ब्रांड्स S.à r.l., नेवेल यूरोप S.à r.l., NWL वैलेंस सर्विसेज S.A.S. और NWL स्विट्जरलैंड S.à r.l. के साथ एक एसेट परचेज एग्रीमेंट किया है। सौदे में ये सभी सेलर हैं।

यह एग्रीमेंट रेनॉल्ड्स (Reynolds) ब्रांड के तहत पेन, मार्कर, हाइलाइटर और स्कूल का सामान बनाने और बेचने से जुड़ी कुछ संपत्तियों, संबंधित कॉन्ट्रैक्ट्स, कर्मचारियों, बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) और उनसे जुड़ी देनदारियों को खरीदने के लिए है।

इस प्रस्तावित सौदे में सेलर्स से अलग-अलग एसेट ट्रांसफर के तौर पर नीचे दिए गए एसेट्स और उनसे जुड़ी पहचानी गई देनदारियों को खरीदना शामिल है...

(i) रेनॉल्ड्स पेन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से प्लांट, मशीनरी और मोल्ड्स, कॉन्ट्रैक्ट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें