अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समय के मुताबिक 2 अप्रैल सुबह 6:30 देश को संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद शेयरों की कीमतों में गिरावट दिखी। डॉलर में मजबूती आई। क्रूड ऑयल में उछाल आया। ट्रंप ने संबोधन में जो बातें कहीं, वह बाजार की उम्मीद के उलट थी। बाजार को उम्मीद थी कि वह ईरान के साथ चल रही लड़ाई खत्म करने का ऐलान करेंगे। इसलिए उनके संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें लगी थीं।
