Get App

US Stock markets: ट्रंप सरकार खुद ही अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में गिरावट चाहती है, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप

अमेरिकी मार्केट का प्रमुख सूचकांक Nasdaq Composite बीते एक महीने में करीब 3.5 फीसदी गिरा है। Dow Jones करीब 2 फीसदी गिरा है, जबकि S&P 500 ढाई फीसदी से ज्यादा गिरा है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिकी मार्केट की चाल हैरान करने वाली है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 11:44 AM
US Stock markets: ट्रंप सरकार खुद ही अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में गिरावट चाहती है, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप
बीते एक महीने में अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में शेयरों की कीमतें 8 फीसदी तक गिरी हैं। इससे इनवेस्टर्स को 4 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर का लॉस हुआ है।

अमेरिकी सरकार खुद ही अपने स्टॉक मार्केट्स को गिराना चाहती है। यह सुनने में आपको अटपटा लग सकता है। स्टॉक मार्केट्स में तेजी आम तौर पर इकोनॉमी में मजबूती के संकेत के रूप में देखा जाता है। लेकिन, हाल के घटनाक्रम से ऐसा लगता है कि अमेरिका में कुछ असामान्य हो रहा है। बीते एक महीने में अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में शेयरों की कीमतें 8 फीसदी तक गिरी हैं। इससे इनवेस्टर्स को 4 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर का लॉस हुआ है। इस गिरावट को लेकर ट्रंप सरकार को किसी तरह की चिंता नहीं है। कुछ जानकारों का तो यहां तक कहना है कि इस गिरावट के पीछे सरकार का कुछ मकसद हो सकता है।

चीन के साथ अमेरिका का व्यापार

कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि विदेशी इवेस्टर्स खासकर चीन का इस गिरावट में हाथ है। चीन से अमेरिका का आयात ज्यादा है और निर्यात कम है। चीन के पास पर्याप्त अमेरिकी डॉलर है। वह इसका इस्तेमाल अमेरिकी सरकार के बॉन्ड्स (US Government Bonds) खरीदने के लिए करता है। अमेरिकी इकोनॉमी में स्थिरता को इससे मदद मिलती है। अगर अमेरिका चीन के साथ अपने व्यापार घाटे (Trade Deficit) को कम करता है तो इससे चीन के पास डॉलर (Dollar) की उपलब्धता घटेगी। इसका मतलब है कि उसके पास निवेश के लिए कम डॉलर होंगे। इससे अमेरिकी बैंकों और कंपनियों के लिए फंड की उपलब्धता घटेगी।

मौजूदा आर्थिक व्यवस्था में अमीरों को फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें