Get App

अपने फंसे हुए शेयरों को एवरेज करने की ना करें गलती, 22,471 के नीचे और फिसल सकता है निफ्टी

बैंक निफ्टी में 49,000-50,000 का रास्ता खुला है, लेकिन बीच-बीच में पिछले हफ्ते जैसी रैलियां होंगी। बैंक निफ्टी में अगर शॉर्ट पहले से हैं तो अलग बात है। इन लेवल्स पर शॉर्ट करने से बचें, थोड़ा ऊपर मिले तो शॉर्ट करें और 53,000-53,500 अब बैंक निफ्टी के लिए बड़ी रुकावट होगी

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 9:34 AM
अपने फंसे हुए शेयरों को एवरेज करने की ना करें गलती, 22,471 के नीचे और फिसल सकता है निफ्टी
Trading plan : आज NSE की मंथली एक्सपायरी है क्योंकि कल छुट्टी है। ईरान युद्ध 5वें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। यमन के हूती विद्रोही अब औपचारिक रूप से वेस्ट एशिया संकट में शामिल हो गए हैं।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

CNBC-आवाज ने लगातार सिर्फ निगेटिव नजरिया रखा है। गुरुवार की रैली में बाहर निकलने का नजरिया लिया गया और ये भी बात हुई कि 22,471 का निचला स्तर वापस टेस्ट होगा। कोई भी बॉटम दोबारा टेस्ट होता है। आज RBI के बड़े फैसले से रुपया में रिकवरी आनी चाहिए। लेकिन कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। FIIs ने 2 दिन बिकवाली कम की, शुक्रवार को फिर जोरदार बिकवाली की। FIIs ने शुक्रवार को कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर `14,000 Cr से ज्यादा की बिकवाली की। ब्रेंट क्रूड जुलाई 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। ईरान युद्ध 5वें हफ्ते में पहुंच गया, समाधान के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। हूती विद्रोही भी अब इजराइल के खिलाफ युद्ध में शामिल हो गए हैं। जब तेजी की बात होगी तब दिल खोलकर तेजी करेंगे। लेकिन अभी हमारा फोकस सिर्फ पैसा बचाने पर है।

बाज़ार: आज के संकेत

आज NSE की मंथली एक्सपायरी है क्योंकि कल छुट्टी है। ईरान युद्ध 5वें हफ्ते में प्रवेश कर गया है। यमन के हूती विद्रोही अब औपचारिक रूप से वेस्ट एशिया संकट में शामिल हो गए हैं। ब्रेंट ऑयल $115 तक उछल गया। वीकेंड पर हूतियों ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हूतियों के शामिल होने से Bab el-Mandeb दूसरा समुद्री प्रेशर प्वाइंट बन गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब Bab el-Mandeb पर भी सप्लाई का दबाव बढ़ गया है। ईरान में US का युद्ध महीनों नहीं, हफ्तों तक चलेगा। शुक्रवार को US स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो । वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि US ईरान में हफ्तों तक ग्राउंड ऑपरेशन्स की तैयारी कर रहा है। वेस्ट एशिया में अतिरिक्त 3500 अमेरिकी सैनिक पहुंच गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें