Get App

घबराएं नहीं! बाजार के उतार-चढ़ाव से भी निपटने के हैं तरीके, इनको अपनाएं, रहेंगे खुश

Plan Rupee Investment Services के अमोल जोशी कहना है कि अगर आपके निवेश से आपके लक्ष्य के आसपास का रिटर्न मिल रहा है तो कुछ मुनाफावसूली कर अपनी जेब में रख लें औऱ मुनाफे के पैसे को कम वोलैटिलिटी वाले निवेश विक्लप में डाल दें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 3:41 PM
घबराएं नहीं!  बाजार के उतार-चढ़ाव से भी निपटने के हैं तरीके, इनको अपनाएं, रहेंगे खुश
Deepak Jasani ने आगे कहा कि निवेशकों को उन कंपनियों के आईपीओ को लेकर सर्तक रहना चाहिए जिसका बिजनेस मॉडल उनको समझ में नहीं आता।

शेयर बाजार में इस समय भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के इक्विटी बाजार पर प्रभाव डालने वाले यूएस मार्केट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच पिछले 1 महीने में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 25 जनवरी 2022 को S&P 500 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

अगर घरेलू बाजार पर नजर डालें तो करीब 1 हफ्ते में सेंसेक्स 6 फीसदी के आसपास टूटा है। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों की जोरदार पिटाई हुई है और यह करीब 8 फीसदी टूटे है। ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों में हो रही बढोतरी के चलते बाजार में नेगेटिविटी बढ़ती दिखी है। इसके अलावा यूएस फेड की मीटिंग के फैसले आज आने वाले है। जिससे पहले बाजार में काफी अफरातफऱी मिली है।

इस बीच पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया में जियोपॉलिटिकल तनाव भी बढ़ता नजर आया है। इस सबका असर बाजार पर देखने को मिला है। इसके अलावा 1 फरवरी 2022 को आनेवाला यूनियन बजट भी बाजार पर अपना प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आइए हम देखते है कि अगर बाजार में इसी तरह का भारी उतार-चढ़ाव जारी रहता है तो हमें क्या रणनीति अपनानी चाहिए।

मुनाफावसूलें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें