अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में मजेदार स्थिति देखने को मिली है। 16 दिसंबर को डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में लगातार 8वें सत्र गिरावट देखने को मिली। यह 2018 के बाद डाओ जोंस में सबसे लंबी गिरावट है। लेकिन, अमेरिकी मार्केट का प्रमुख सूचकांक नैस्डेक रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। नैस्डेक में टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं। यह 1.24 फीसदी चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 में 0.38 फीसदी तेजी आई। इसके उलट डाओ जेंस में 0.25 फीसदी गिरावट आई।
