Get App

Dr Reddy's Q2 Result: 36% गिरा मुनाफा, खास वजह से घटा रेवेन्यू, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में

Dr Reddy's Q2 Result: सितंबर 2026 तिमाही में फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज का मुनाफा और रेवेन्यू गिर गया लेकिन फिर भी यह उम्मीद से अधिक रहा। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस ऐसा ही रहा। चेक करें कंपनी के नतीजे की खास बातें और जानिए इसके रेवेन्यू को किस बात से झटका लगा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 24, 2026 पर 11:04 AM
Dr Reddy's Q2 Result: 36% गिरा मुनाफा, खास वजह से घटा रेवेन्यू, अब 26 अक्टूबर को शेयर फोकस में
Dr Reddy's Q2 Result: सितंबर 2026 तिमाही में डॉ रेड्डीज का का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36% गिरकर ₹913.4 करोड़ पर आ गया।

Dr Reddy's Q2 Result: दवा बनाने वाली दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 36% गिर गया लेकिन फिर भी यह अनुमान से अधिक ही रही। वहीं रेवेन्यू में सालाना आधार पर गिरावट आई तो तिमाही आधार पर इसमें अच्छी ग्रोथ दिखी। इसके रेवेन्यू को उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड (Lenalidomide) की सुस्त बिक्री से झटका लगा। कंपनी ने ये नतीजे एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 23 अक्टूबर की शाम में पेश किया और अब सोमवार 26 अक्टूबर को मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 23 अक्टूबर को बीएसई पर 1.17% की गिरावट के साथ ₹1224.50 (Dr Reddy's Share Price) पर बंद हुआ था।

Dr Reddy's Q2 Result: खास बातें

सितंबर 2026 तिमाही में डॉ रेड्डीज का का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36% गिरकर ₹913.4 करोड़ पर आ गया। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में अनुमान ₹650.8 करोड़ का था।

सितंबर 2026 तिमाही में डॉ रेड्डीज का का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.5% गिरकर ₹8,671 करोड़ पर आ गया लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 7% की तेजी आई। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹8,409 करोड़ के लगाए गए अनुमान से अधिक रहा। इसके रेवेन्यू ग्रोथ को मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड की कम बिक्री से झटका लगा। उत्तरी अमेरिका में लेनालिडोमाइड और यूरोप और API को छोड़कर बाकी मुख्य कारोबार में दोहरे अंकों की ग्रोथ रही। इसके अलावा कंपनी को फेवरेबल करेंसी मूवमेंट्स से अतिरिक्त मदद मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें