Get App

हीरो-जीरो ट्रेड से कमाएं जोरदार मुनाफा, जानें वायदा में फायदा कराने वाले शेयर्स

प्रशांत सावंत का आज का हीरो-जीरो ट्रेड निफ्टी के ऑप्शन में सुझाया। उन्होंने कहा कि निफ्टी की आज की एक्सपायरी वाली 18150 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदना चाहिए। निफ्टी की पुट 40 से 50 रुपये के बीच खरीदें। इसमें पहला टारगेट 75 रुपये और दूसरा टारगेट 95 रुपये का देखने को मिलेगा। इस पर 18 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 1:53 PM
हीरो-जीरो ट्रेड से कमाएं जोरदार मुनाफा, जानें वायदा में फायदा कराने वाले शेयर्स
Vedanta के शेयर पर आज प्रशांत सावंत सस्ता ऑप्शन बताया। उन्होंने जनवरी के एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक की कॉल 5 रुपये के स्तर पर खरीदने की राय दी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के आसपास घूम रहा है। निफ्टी में आज दोपहर के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100, 18150 और 18200 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100, 18050 और 18000 के लेवल्स पर एक्टिव नजर आये। बैंक निफ्टी की बात करें तो दोपहर के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42300, 42400 और 42500 के लेवल्स पर एक्टिव नजर दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42300, 42200 और 42000 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर्स एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत ने हीरो-जीरो ट्रेड और सस्ता ऑप्शन सुझाया। इसके साथ ही प्रशांत सावंत ने वायदा में शानदार कॉल्स भी बताये।

कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत का आज का हीरो-जीरो ट्रेड

प्रशांत ने आज की एक्सपायरी के लिए हीरो-जीरो ट्रेड बताते हुए निफ्टी पर ऑप्शन ट्रेड सुझाया। उन्होंने कहा इसमें पुट में हीरो-जीरो ट्रेड नजरआ रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी की आज की एक्सपायरी वाली 18150 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदना चाहिए। ये पुट ऑप्शन 40 से 50 रुपये के बीच खरीदने की सलाह उन्होंने दी। प्रशांत ने कहा कि इसमें पहला टारगेट 75 रुपये का दिखेगा। इसके बाद दूसरा टारगेट 95 रुपये का देखने को मिलेगा। हालांकि इस पर 18 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी उन्होंने हिदायत दी।

बता दें कि जिनके पास रिस्क लेने की अत्यधिक क्षमता हो केवल ऐसे ट्रेडर्स को ही इस ट्रेड में भाग लेना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें