Easy Trip Planners Shares: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। यह स्थिति तो तब है, जब कंपनी वैश्विक विस्तार की रणनीति के तहत ब्राजील, मिडिल ईस्ट और अमेरिका में रणनीतिक निवेश का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु में 4.4 एकड़ जमीन खरीदा है जिसकी ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 950 करोड़ रुपये है। इन पॉजिटिव ऐलानों के बावजूद मुनाफावसूली के चलते ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर बीएसई पर 3.96 फीसदी टूटकर 12.87 रुपये पर आ गए। दिन के आखिरी में आज यह 3.43 फीसदी की गिरावट के साथ 12.94 रुपये पर बंद हुआ है।
