ECO Mobility IPO Listing: कंपनियों को किराए पर कार मुहैया कराने वाली इको मोबिलिटी के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 64 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 334 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 391.30 रुपये और NSE पर 390.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 17 फीसदी का लिस्टिंग गेन (ECO Mobility Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 456.00 रुपये (ECO Mobility Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 442.80रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 32.57 फीसदी मुनाफे में हैं।
