Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी-50 इंडेक्स कारोबार के दौरान करीब 450 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,105.15 के स्तर तक आ गया। यह इसका पिछले 9 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही निफ्टी-50 के कम से कम 8 शेयरों ने आज 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। इनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स (Tata Motors), बीपीसीएल (BPCL), पावर ग्रिड (Power Grid), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) शामिल हैं।
