Get App

2025 में देश के टॉप 10 बिजनेस ग्रुप्स में से 8 ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, Bharti Group ने देखा सबसे ज्यादा गेन; Tata ने किया निराश

Bharti Group की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2025 में अब तक लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मार्केट कैप के मामले में दूसरी सबसे बड़ी गेनर रही। टाटा ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 8.2 प्रतिशत गिर गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 12:13 PM
2025 में देश के टॉप 10 बिजनेस ग्रुप्स में से 8 ने दिया पॉजिटिव रिटर्न, Bharti Group ने देखा सबसे ज्यादा गेन; Tata ने किया निराश
BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 15 दिसंबर 2025 तक 6.5 प्रतिशत बढ़ गया।

मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत के टॉप 10 बिजनेस ग्रुप्स में से 8 ने 2025 में अब तक पॉजिटिव रिटर्न दिया है। ACE इक्विटीज के डेटा के अनुसार, इन टॉप 10 ग्रुप्स का कुल मार्केट कैप 15 दिसंबर 2025 तक लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 130 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 15 दिसंबर तक 6.5 प्रतिशत बढ़कर 469.70 लाख करोड़ रुपये हो गया। 31 दिसंबर, 2024 तक यह 441.96 लाख करोड़ रुपये था।

देश के टॉप 10 बिजनेस ग्रुप्स में से टाटा ग्रुप और ITC ग्रुप ने साल 2025 के दौरान गिरावट दर्ज की। टाटा ग्रुप की 24 लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 8.2 प्रतिशत गिर गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मार्केट कैप में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। ट्रेंट, नेल्को, टाटा टेक्नोलोजिज, तेजस नेटवर्क्स, ओरिएंट होटल्स, टाटा केमिकल्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसी ग्रुप की अन्य कंपनियों के मार्केट कैप में भी इस साल गिरावट आई।

ITC ग्रुप की बात करें तो ITC लिमिटेड और ITC होटल्स लिमिटेड की कुल मार्केट वैल्यू में 2025 के दौरान अब तक लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। ग्रुप के प्रदर्शन पर एग्री बिजनेस में दबाव, तंबाकू की ज्यादा लागत और कड़े कॉम्पिटीशन का असर पड़ा।

किस ग्रुप को सबसे ज्यादा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें