Bharat Dynamics Stock Price: डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज ने रेटिंग को घटाकर "सेल" कर दिया है। पहले रेटिंग 'एक्युमुलेट' रखी थी। वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को पहले के ₹1,360 से बढ़ाकर ₹1,480 प्रति शेयर कर दिया है। फिर भी यह 2 जुलाई को BSE पर शेयर के बंद भाव से 25 प्रतिशत कम है। ब्रोकरेज ने मार्जिन के 400-600 बेसिस पॉइंट कम होने के कारण शेयर की रेटिंग घटा दी है। लेकिन साथ ही उसका यह भी मानना है कि हालिया संघर्ष ने भारत डायनेमिक्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की प्रोडक्ट क्वालिटी और युद्ध क्षमता को उजागर किया है। इससे कंपनी के लिए निर्यात बाजार के कई अवसर खुलेंगे।
