Elon Musk के दम पर एक बार फिर आई Dogecoin में तेजी

मस्क के ट्वीट्स से पहले भी इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी और गिरावट आ चुकी है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin में इनवेस्ट करने वालों का एक बार फिर उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि यह "मनी है।" मस्क ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर की है जिसमें हॉलीवुड के मशहूर एक्टर किआनु रीव्स दिखाई दे रहे हैं। इसमें रीव्स की मूवी मैट्रिक्स के एक डायलॉग में बदलाव कर उसे Dogecoin से जोड़ा गया है।

रीव्स इसमें कहते दिख रहे हैं कि क्या "वह Dogecoin से काफी मनी बना सकते हैं।" इसके जवाब मिलता है कि "Dogecoin अपने आप में मनी है।"

चीन के Larry Chen 6 महीने पहले तक दुनिया के रईसों में शामिल थे, अब बिलिनेयर भी नहीं रहे

मस्क के इस ट्वीट के बाद Dogecoin में लगभग 20 प्रतिशत की तेजी आई लेकिन यह जल्द ही गिर भी गया।

इससे पहले मस्क के इस क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लगातार ट्ववीट करने से इसमें लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई थी। Dogecoin को 2013 में एक मजाक के तौर पर शुरू किया गया था।

मस्क ने इसके साथ ही यह भी घोषणा की है कि उनकी स्पेस ट्रैवल से जुड़ी कंपनी SpaceX अगले वर्ष की पहली तिमाही में मून पर DOGE-1 मिशन भेजेगी। SpaceX ने Dogecoin में भुगतान लेने पर भी सहमति दी है।


हालांकि, Dogecoin के प्राइसेज में तेजी लाने के साथ ही इसमें गिरावट के लिए भी मस्क को जिम्मेदार माना जाता है। मस्क ने दो महीने पहले एक इवेंट के दौरान इसमें इनवेस्टमेंट के खिलाफ बोला था जिसके बाद से इसके प्राइस में लगभग 65 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।