Emcure Pharmaceuticals Share Sale: शार्क टैंक इंडिया में जज रह चुकीं नमिता थापर की कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स में ब्लॉक डील के जरिए 2.4 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। CNBC-TV18 को सूत्रों से पता चला है कि बेन कैपिटल के निवेश वाली BC Investments IV, 551 करोड़ रुपये में शेयर बेच सकती है। ट्रांजेक्शन के लिए फ्लोर प्राइस 1,279.80 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
