Get App

Voltas के शेयर के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस घटाया, फिर भी 22% उछाल की गुंजाइश बरकरार

Voltas Share Price: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने नोट में लिखा कि वोल्टास की मार्च 2026 तिमाही कमजोर रही। रेवेन्यू सालाना आधार पर केवल 2.5 प्रतिशत बढ़ा। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 52 प्रतिशत गिरा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 16, 2026 पर 1:12 PM
Voltas के शेयर के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस घटाया, फिर भी 22% उछाल की गुंजाइश बरकरार
Voltas, टाटा ग्रुप का एक ब्रांड है।

होम अप्लायंसेज कंपनी वोल्टास लिमिटेड के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस में कटौती की है। इसे 1650 रुपये से घटाकर 1500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह नया टारगेट शेयर के BSE पर शुक्रवार, 15 मई को बंद भाव 1231.10 रुपये से लगभग 22 प्रतिशत ज्यादा है। इसका मतलब है कि शेयर में उछाल की गुंजाइश बनी हुई है। ब्रोकरेज ने शेयर के​ लिए 'बाय' रेटिंग दोहराई है।

वोल्टास, टाटा ग्रुप का एक ब्रांड है। कंपनी का मार्केट कैप 40700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में कीमत 19 प्रतिशत नीचे आई है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 30.30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ब्रोकरेज के तर्क

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने अपने नोट में लिखा कि Voltas की जनवरी-मार्च 2026 तिमाही कमजोर रही। रेवेन्यू सालाना आधार पर केवल 2.5 प्रतिशत बढ़कर 4887.83 करोड़ रुपये रहा। EBIT मार्जिन भी उम्मीद से कम केवल 5 प्रतिशत रहा। अनुमान 7.8 प्रतिशत का था। इसकी वजह कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये की गिरावट रही। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर लगभग 52 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह 113.43 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वोल्टास के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि EBITDA मार्जिन धीरे-धीरे सुधरेगा। इसके लिए कीमतों में ज्यादा टारगेटेड बढ़ोतरी की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें