Get App

Stock Tips: पैसे दोगुना करने के बाद अब 30% गिर सकते हैं भाव, मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी 'सेल' रेटिंग

Stock Tips: देश की दिग्गज पॉवर कंपनियों में शुमार जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने तीन महीने से कम समय में निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके शेयरों में आगे 30% की गिरावट दिख सकती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 3:04 PM
Stock Tips: पैसे दोगुना करने के बाद अब 30% गिर सकते हैं भाव, मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी 'सेल' रेटिंग
सितंबर 2022 तिमाही में JSW Energy का नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू बढ़ा लेकिन ईबीआईटीडीए में गिरावट रही। (Image- JSW Energy)

Stock Tips: देश की दिग्गज पॉवर कंपनियों में शुमार जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने तीन महीने से कम समय में निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया। हालांकि इसके बाद इसमें दबाव दिखा और अब तक 9 फीसदी फिसल चुका है। आज इसके शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है और शेयर करीब 6 फीसदी हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक महीने में 15 फीसदी से अधिक तेजी के बावजूद इसके शेयरों में आगे गिरावट दिख सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 236.30 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 30 फीसदी डाउनसाइड है। इसके शेयर बीएसई पर अभी 336.05 रुपये के भाव (JSW Energy Share Price) पर ट्रेड कर रहे हैं।

ब्रोकरेज फर्म ने दी Sale रेटिंग

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी के सेल रेटिंग दी है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 470 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जो सालाना आधार पर 37.3 फीसदी अधिक रहा। वहीं कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी समान अवधि में 14.4 फीसदी की उछाल के साथ 2390 करोड़ रुपये रहा लेकिन ईबीआईटीडीए 4.3 फीसदी गिरकर 890 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें