Top trading ideas: बाजार नई तेजी के लिए तैयार, नवंबर सिरीज में जोरदार कमाई के लिए इन 10 स्टॉक्स पर लगाएं दांव

Nifty50 नवंबर F&O सिरीज की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है लेकिन ऊपर की तरफ इसके 17800 के करीब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले पूरे हफ्ते निफ्टी को नीचे की तरफ 17600 पर सपोर्ट मिलता दिखा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:55 PM
ऑटो, एनर्जी, इंफ्रास मेटल, तेल और गैस और चुनिंदा बैंकों में आई तेजी के चलते पिछले हफ्ते निफ्टी 1.5 महीने के हाई पर बंद हुआ था। Nifty50 नवंबर F&O सिरीज की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है लेकिन ऊपर की तरफ इसके 17800 के करीब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है

बाजार एक बार फिर से मजबूती पकड़ता दिख रहा है। 28 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके पिछले हफ्ते में भी बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। ऑटो, एनर्जी, इंफ्रास मेटल, तेल और गैस और चुनिंदा बैंकों में आई तेजी के चलते पिछले हफ्ते निफ्टी 1.5 महीने के हाई पर बंद हुआ था। Nifty50 नवंबर F&O सिरीज की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है लेकिन ऊपर की तरफ इसके 17800 के करीब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले पूरे हफ्ते निफ्टी को नीचे की तरफ 17600 पर सपोर्ट मिलता दिखा।

जानकारों का कहना कि अब अगर निफ्ट आने वाले दिनों में 17800 का स्तर पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर ये 18000-18100 का स्तर आसानी से पार कर लेगा और न्यू हाई का रास्ता साफ होता नजर आएगा।

Angel One के समीत चव्हाण का मानना है कि बाजार अगली दौड़ लगाने के पहले थोड़ा सुस्ता रहा है। अब 17600-17500 पर निफ्टी के लिए सपोर्ट दिख रहा है। जब तक ये सपोर्ट बना रहता है तब तक चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, निफ्टी हमें अब जल्द ही 17800 का स्तर पार करके एक बार फिर से 18000 का मनोवैज्ञानिक स्तर छूता दिख सकता है।


ट्रेडर्स को सलाह है कि वे अपना जोश बनाए रखें और थीमैटिक मूव्स पर अपनी नजर बनाए रखे। जो इस हफ्ते के फर्स्ट हॉफ में सुखिर्यों में आ सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग शेयर हाल की तेजी के बाद विराम के मूड में दिख रहे हैं। लेकिन जल्द ही ये अपने ऑलटाइम हाई को भी पार करता दिख सकता है औन नई उड़ान भर सकते हैं।

आज की 10 टॉप पिक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

L&T Finance Holdings: Buy | LTP: Rs 80.15 | इस स्टॉक में 70 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 88 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Max Healthcare Institute: Buy | LTP: Rs 430.35 | इस स्टॉक में 390 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 500 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

HDFC: Buy | LTP: Rs 2,400.45 | इस स्टॉक में 2350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Hot Stocks: बाजार ऑलटाइम हाई के लिए हो रहा तैयार, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Reliance Securities के जतिन गोहिल की टॉप पिक्स

Cummins India: Buy | LTP: Rs 1,293 | इस स्टॉक में 1177 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1495 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Power Finance Corporation: Buy | LTP: Rs 114 | इस स्टॉक में 106 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 128 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

JSW Steel: Buy | LTP: Rs 670 | इस स्टॉक में 634 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 790 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स

Sun Pharma Advanced Research Company: Buy | LTP: Rs 251 | इस स्टॉक में 235 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 278 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Satia Industries: Buy | LTP: Rs 153 | इस स्टॉक में 140 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 172 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Anand Rathi के जिगर एस पटेल की टॉप पिक्स

HCL Technologies: Buy | LTP: Rs 1,030 | इस स्टॉक में 960 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Muthoot Finance: Buy | LTP: Rs 1,047.6 |इस स्टॉक में 980 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।