Get App

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बनाया लॉन्ग बुलिश कैंडल, लगातार 5वें दिन स्टॉक ने दिखाई तेजी

Equitas Small Finance Bank पर GEPL Capital के विज्ञान सांवत ने कहा वर्तमान में 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। डेली, वीकली और मंथली चार्ट जैसे सभी टाइम फ्रेम्स में स्टॉक ने हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। इससे संकेत मिलता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत मोमेंटम में है। इसमें 76-95 रुपये के स्तर दिखने की उम्मीद है

Edited By: Sunil Matkarअपडेटेड Feb 23, 2023 पर 5:41 PM
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बनाया लॉन्ग बुलिश कैंडल, लगातार 5वें दिन स्टॉक ने दिखाई तेजी
Equitas Small Finance Bank का शेयर आज 23 फरवरी को 9 प्रतिशत बढ़कर 69.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया

ब्रॉर्डर मार्केट में अस्थिरता के बावजूद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) निफ्टी 500 का दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा। आज यानी कि 23 फरवरी को ये स्टॉक 9 प्रतिशत बढ़कर 69.55 रुपये पर चढ़ गया। ये 19 महीनों से अधिक समय में इसकी सबसे अच्छी क्लोजिंग है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ हायर हाई, हायर लो बनाता है। इसमें पांचवें सीधे सत्र में तेजी देखने को मिली। 21 फरवरी को इसमें ब्रेकआउट दिखा और लॉन्ग डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से बाहर निकल गया। इसके बाद से लगातार सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता हुआ नजर आया।

GEPL Capital के विज्ञान सांवत ने कहा "इक्विटास वर्तमान में 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसने डेली, वीकली और मंथली चार्ट जैसे सभी टाइम फ्रेम्स में हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाए रखा है। इससे पता चलता है कि स्टॉक पहले से ही मजबूत मोमेंटम में है।"

उन्होंने कहा कि Equitas Small Finance Bank का स्टॉक डेली चार्ट पर एक कप एंड हैंडल पैटर्न से टूट गया है। ये पिछले अपट्रेंड के जारी रहने का संकेत देता है। इसमें ब्रेकआउट की पुष्टि हुई है क्योंकि यह उच्च वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा है।

इसका भाव ऊपरी बोलिंगर बैंड के पास लगातार मँडरा रही हैं। जो इसमें बढ़ती वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें