Equitas SFB पर ब्रोकरेज बुलिश, जानिए कितना हो सकता है मुनाफा

Equitas SFB Share : पिछले एक महीने में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में महज 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने महज 3 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 9 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि, पिछले एक साल में इसने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Apr 20, 2024 पर 10:05 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Equitas Small Finance Bank Share : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को इस स्टॉक में 1.42 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह शेयर 97.48 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 11,062.88 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, स्टॉक का 52-वीक हाई 116.50 रुपये है, जिसका मतलब है कि शेयर अपने हाई से अब भी 16 फीसदी नीचे है। वहीं, स्टॉक का 52-वीक लो 68.34 रुपये है।

    Equitas SFB पर क्या है ब्रोकरेज की राय

    ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 18 अप्रैल 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में इसे Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 125 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 28 फीसदी की दमदार रैली आ सकती है।


    ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा, "EQUITASB एसेट क्वालिटी और रिटर्न रेश्यो दोनों में लगातार सुधार के साथ अच्छा परफॉर्म कर रहा है। मजबूत लोन ग्रोथ, हेल्दी मार्जिन और कंट्रोल्ड क्रेडिट कॉस्ट के कारण बैंक स्थिर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस रिपोर्ट करने के लिए तैयार है। बैंक एक डायवर्सिफाइड लोन बुक बनाने पर फोकस कर रहा है, जिसमें स्मॉल बिजनेस लोन (SBL), व्हीकल फाइनेंस और हाउसिंग फाइनेंस प्रमुख बिजनेस सेगमेंट हैं।" ब्रोकरेज ने कहा कि 9MFY24 में लोन ग्रोथ ~25% सालाना पर मजबूत थी और हमारा अनुमान है कि FY24-26E में लोन में 22% CAGR की ग्रोथ होगी।

    कैसा है Equitas SFB का फाइनेंशियल

    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिसंबर तिमाही में 202 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि अब तक किसी भी तिमाही में सबसे अधिक है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 170 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। वहीं, इस अवधि के दौरान बैंक का रेवेन्यू 1,429 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,063 करोड़ रुपये था। इस कंपनी में DII की 45.21 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, FII की 19.50 फीसदी और पब्लिक की 35.28 फीसदी हिस्सेदारी है।

    कैसा रहा है Equitas SFB के शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में महज 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने महज 3 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 9 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि, पिछले एक साल में इसने 40 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा अपने एडवाइजर से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।