Get App

Market This Week: नए सप्ताह में अमेरिकी टैरिफ, वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Share Market This Week: मैक्रोइकोनॉमिक मोर्चे पर सप्ताह के दौरान HSBC के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस PMI आंकड़े आएंगे, जिन पर निवेशकों की निगाह रहेगी। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,112.96 अंक या 2.80 प्रतिशत नीचे आया। वहीं निफ्टी 671.2 अंक या 2.94 प्रतिशत टूटा

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 02, 2025 पर 12:21 PM
Market This Week: नए सप्ताह में अमेरिकी टैरिफ, वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
अकेले फरवरी में NSE Nifty 1,383.7 अंक या 5.88 प्रतिशत टूटा है।

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिका में टैरिफ से जुड़े घटनाक्रमों, वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियों से तय होगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ट्रेड टैरिफ की चिंताओं और विदेशी फंड की निकासी से निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर रह सकता है। अकेले फरवरी में एनएसई निफ्टी 1,383.7 अंक या 5.88 प्रतिशत टूटा है। वहीं इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,302.47 अंक या 5.55 प्रतिशत नीचे आया है।

पिछले साल 27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। तब से अब तक सेंसेक्स 12,780.15 अंक या 14.86 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इसी तरह निफ्टी 27 सितंबर, 2024 के अपने रिकॉर्ड हाई 26,277.35 से 4,152.65 अंक या 15.80 प्रतिशत टूट चुका है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,112.96 अंक या 2.80 प्रतिशत नीचे आया। वहीं निफ्टी 671.2 अंक या 2.94 प्रतिशत टूटा।

निकट भविष्य में बाजार की स्थिति कमजोर रहने का अनुमान

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है, ‘‘निवेशकों की निगाह टैरिफ पॉलिसी और बेरोजगारी दावों सहित महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर रहेगी। निकट भविष्य में बाजार की स्थिति कमजोर रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों के नतीजों में सुधार और ग्लोबल ट्रेड के मोर्चे पर अनिश्चितता कम होने के बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें