एक साल में 6,300% बढ़ा शेयर, कंपनी ने हफ्तों 'लापता' रहने के बाद CFO को हटाया

Eraaya LifeSpaces Share Price: एराया लाइफस्पेसेज ने नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) को नियुक्त करने का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसके पिछले CFO बिना कोई सूचना दिए "पिछले 4-5 हफ्तों से अपने ड्यूटी से अनुपस्थित" पाए गए। इसके चलते अब सीएम मूर्ति को नया सीएफओ नियुक्त किया गया है। पिछले एक साल में इस कंपनी का शेयर 6,300% से भी अधिक बढ़ चुका है

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Eraaya LifeSpaces Shares: एराया लाइफस्पेसेज के शेयरों में आज 5% का अपर सर्किट लगा

Eraaya LifeSpaces Share Price: एराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार करते हैं। पिछले एक साल में इस कंपनी का शेयर 6,300 पर्सेंट से भी अधिक बढ़ चुका है। कंपनी ने बुधवार 4 सितंबर को नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) को नियुक्त करने का ऐलान किया। एराया लाइफस्पेसेज ने एक बयान में बताया कि उसके पिछले CFO बिना कोई सूचना दिए "पिछले 4-5 हफ्तों से अपने ड्यूटी से अनुपस्थित" पाए गए। इसके चलते अब सीएम मूर्ति को नया सीएफओ नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक सूचना में बताया, "उसकी पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मीनाक्षी शर्मा बिना कोई उचित कारण बताए पिछले 4-5 सप्ताह से अपने ड्यूटी से अनुपस्थित हैं और फिलहाल उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।"

एक साल में 1 लाख को बना दिया ₹64 लाख

नए CFO की नियुक्ति के बाद एराया लाइफस्पेसेज के शेयरों में आज 5% का अपर सर्किट लगा और इसका भाव 1,151.55 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका नया उच्चतम स्तर है। इसके साथ ही कंपनी की मार्केट वैल्यू अब 2,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से अबतक इसका शेयर करीब 890 फीसदी बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 6,365 पर्सेंट का बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।


इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और आज तक इस निवेश को बेचा नहीं होता, तो आज इसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर करीब साढ़े 64 लाख रुपये होती।

एबिक्स इंक का किया अधिग्रहण

एराया लाइफस्पेसज ने हाल ही में एबिक्स इंक का अधिग्रहण किया है, जो बीमा, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर और ई-लर्निंग सेक्टर्स के लिए ऑन-डिमांड सॉफ्टवेयर मुहैया कराने वाली एक प्रमुख कंपनी है। एबिक्स एक अमेरिकी-मुख्यालाय वाली कंपनी बनी रहेगी, जो अमेरिकी कानूनों के तहत अपने कारोबार को जारी रखेगी, लेकिन अपने वित्तीय नतीजों को वह एराया में एकीकृत करेगी।

एबिक्स दिवालियापन की कायर्वाही से बाहर निकल गई है और अब वह एक कर्ज-मुक्त कंपनी है। एबिक्स के फाउंडर रॉबिन रैना कंपनी के सीईओ और चेयरमैन के रूप में बने रहेंगे। भारत में एबिक्स का संचालन, एबिक्सकैश के जरिए पहले की तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Ola Electric में 6 दिनों की गिरावट पर ब्रेक, 7% उछले शेयर, यहां चेक करें टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।