Escorts Kubota Shares: ट्रैक्टर कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी धड़ाम से गिर गए और भाव 9 फीसदी से अधिक टूट गए। गिरावट की वजह ये है कि कंपनी ने अपना रेलवे इक्विपमेंट बिजनेस सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिशन फॉर्जिंग्स को बेचने का ऐलान किया है। यह सौदा करीब 1600 करोड़ रुपये का होगा। इस खुलासे पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरहोल्डर्स धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे। हालांकि निचले स्तर पर कुछ खरीदारी तो हुए लेकिन अब भी यह काफी दबाव में है। आज BSE पर यह 5.51 फीसदी की गिरावट के साथ 3498.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.68 फीसदी टूटकर 3345.15 रुपये के भाव तक आ गया था।
