Get App

शुक्रवार 21 फरवरी को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Escorts Kubota पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कमाई के लिए Escorts Kubota के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 3200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 3100 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 6:44 PM
शुक्रवार 21 फरवरी को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
SRF पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2875 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Friday : गुरुवार को निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। सेंसेक्स 203 प्वाइंट गिरकर 75 हजार 736 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की 20 प्वाइंट गिरकर फ्लैट क्लोजिंग हुई। आज के बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोश दिखाई दिया। मि़डकैप, स्मॉल कैप इंडेक्स अच्छी बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Escorts Kubota

प्रकाश गाबा ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3100 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - SRF

मानस जायसवाल ने शुक्रवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एसआरएफ में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2796 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2875 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2764 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें