Get App

Great Eastern Shipping Company: स्टॉक में 28% तक उछाल का दम! नोमुरा ने 'बाय' के साथ शुरू किया कवरेज

Great Eastern Shipping Company Share Price: ब्रोकरेज का कहना है कि GE शिपिंग एक साइक्लिकल कंपाउंडर है और इसके पास ग्रोथ के अगले चरण के लिए काफी कैश मौजूद है। जून 2026 तिमाही तक GE शिपिंग के पास 8,000 करोड़ रुपये का कैश था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 4:27 PM
Great Eastern Shipping Company: स्टॉक में 28% तक उछाल का दम! नोमुरा ने 'बाय' के साथ शुरू किया कवरेज
GE Shipping Company के स्टॉक को इस वक्त 3 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं और सभी ने 'बाय' रेटिंग दी है।

ग्रेट ईस्टर्न (GE) शिपिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 28 सितंबर को दिन में करीब 5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 1,567.95 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1532.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 22500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। तेजी के पीछे एक वजह यह है कि ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। रेटिंग 'बाय' दी है और टारगेट प्राइस 1,965 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के बंद भाव से 28 प्रतिशत ज्यादा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि GE शिपिंग एक साइक्लिकल कंपाउंडर है और इसके पास ग्रोथ के अगले चरण के लिए काफी कैश मौजूद है। यह शिपिंग सेक्टर में आने वाली मंदी (डाउनसाइकिल) का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है। GE शिपिंग स्टॉक को इस वक्त 3 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। तीनों ने 'बाय' रेटिंग दी है। सबसे ज्यादा टारगेट प्राइस नोमुरा का ही है।

GE Shipping पर नोमुरा के तर्क

ब्रोकरेज का कहना है कि GE शिपिंग कंपनी के मैनेजमेंट ने कई साइकिल्स में यह दिखाया है कि जब एसेट की कीमत कम हो तो वे टनेज खरीदते हैं और जब तेजी हो तो बेचते हैं। साथ ही कर्ज का स्तर कम रखते हैं और कंपनी के पास बची अतिरिक्त नकदी को शेयरधारकों को वापस करते हैं। जून 2026 तिमाही तक GE शिपिंग के पास 8,000 करोड़ रुपये का कैश था, जो इसकी नेट एसेट वैल्यू (NAV) का 30 प्रतिशत और मार्केट कैपिटलाइजेशन का 38 प्रतिशत है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि जब साइकल नेगेटिव होगा, तो इस कैश का इस्तेमाल मौजूदा फ्लीट (जहाजों के बेड़े) को दोगुना करने के लिए किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें